var adfly_advert = 'banner';

विश्व के सबसे खतरनाक देश

पाकिस्तान

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

जैसा कि आप जानते हैं आतंकवादी गतिविधियों के चलते इस देश में जाना बहुत ही खतरनाक है। यहां पर जाने वाले लोगों को पहले ही इस बात की हिदायत दी जाती है कि आप के साथ कुछ भी हो सकता है। इस देश में अल-कायदा और तालिबान की मौजूदगी देखी जा सकती है इस देश में अमेरिकियों को सबसे ज्यादा खतरा है।
सूडान

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

इस देश में ज्यादातर हिस्सों में भुखमरी और नरसंहार का दौर जारी है इसी के चलते पिछले कई सालों से यहां पर अमेरिकी टूरिस्ट लूटपाट का शिकार हुए हैं। इसीलिए यहां पर जाना बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
लेबनान

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

इस देश में हिजबुल्ला और अलकायदा की मौजूदगी के कारण हर रोज आतंकी घटनाएं होती रहती हैं। इसीलिए इस देश को भी विश्व के खतरनाक देशों की सूची में रखा गया है और यहां जाना आपके लिए बहुत खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
नॉर्थ कोरिया

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

आपको बता दें कि इस देश में विदेशियों के आने-जाने से लेकर उनकी बातचीत पर भी निगरानी रखी जाती है। इस देश में अकेले घूमने से लेकर फोटो खींचने तक किसी भी चीज की आजादी नहीं है। तो अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं तो एक बार जरूर सोच लें।
सीरिया

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

इस देश में पिछले 5 सालों से सिविल वार जा रही है ISIS के आने के बाद इस देश में सुरक्षा का खतरा और बढ़ गया है इसीलिए कोई भी पर्यटक यहां जाना पसंद नहीं करता।
यमन

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

इस देश में काफी सालों से राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। साथ ही यहां पर विद्रोह और आतंकी घटनाएं होती रहती हैं तो सुरक्षा के लिहाज से इस देश को भी खतरनाक देशों की सूची में रखा गया है।
लीबिया

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

इस देश में विद्रोहियों से जंग के चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहद ही खराब स्थिति में है ऐसे में अगर आप इस देश को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार जरूर सोचिए।
अल्जीरिया

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

इस देश में विदेशियों के साथ किडनैपिंग और मर्डर की घटनाएं आम बात है – यहां पर आए दिन आतंकी घटनाओं की रिपोर्ट भी आती रहती हैं तो अगर आप यहां जाने के बारे में सोच रहे हैं तो पुनर्विचार जरूर कर लें।
अफगानिस्तान

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

इस देश का ज्यादातर हिस्सा युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। इस देश में किडनैपिंग की घटनाएं आम हैं और विदेशी टूरिस्टों के साथ यह अक्सर पेश आती हैं। तो अगर आप अफगानिस्तान जाने के लिए बारे में सोच रहे हैं तो पुनः विचार जरूर करें।
इराक

Image SourceCertificate Url – Pic by Nicolas Raymond

सीरिया की तरह इराक में भी आतंकियों का बोल बाला है आतंकी घटनाएं होना यहां पर आम बात है। इसीलिए अगर आप यहां की यात्रा करते हैं तो आप को पहले से ही ट्रेवल वार्निंग दी जाती है।
SHARE

About butwaladvertisement

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment